फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय प्रधान पर गिरी राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने की गाज 

Wed, 14 Jun 2017 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभी तक विपक्षी पार्टियां के निशाने पर रहते थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें पप्पू संबोधन वाली पोस्ट डालकर हड़कंप मचा दिया है। पार्टी की अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्षी नेताओं द्वारा पप्पू कहने पर असहज होती रही है। लेकिन अब इस मामले में जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। विनय प्रधान ने सोमवार को पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप पर राहुल के पक्ष में वाहवाही और भाजपा पर तंज कसते एक एक पोस्ट डाली। इस पोस्ट में राहुल गांधी को देश के एक हिस्से द्वारा पप्पू नाम से जानने की बात कही गई है। हालांकि पोस्ट में पप्पू शब्द का इस्तेमाल करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर तंज कसा गया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी करने से पार्टी में हड़कंप मच गया। मामला उत्तर प्रदेश कमेटी की अनुशासन समिति चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी के पास पहुंच गया। मंगलवार को रामकृष्ण द्विवेदी ने पोस्ट को अशिष्ट व निंदनीय संबोधन मानते हुए इसे पार्टी व शीर्ष नेता के खिलाफ माना और विनय प्रधान को जिलाध्यक्ष और नामित अन्य सभी पदों से निलंबित कर दिया। इस संबंध में विनय प्रधान ने बताया कि पोस्ट पढ़कर मेरा आशय और भावना समझ में आ जाएगी। मैने कभी भी पार्टी और नेताओं का अपमान नहीं किया और न ही उन्हें असहज किया। वे बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से मिलकर अपना पक्ष रखेेंगे। पार्टी का जो भी आदेश होगा उसे माना जाएगा। जिला प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि पोस्ट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। आलाकमान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें