संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने महिला लता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तमंचा लेकर घूम रहे उसके पति पचगांव पट्टी निवासी कृष्ण कुमार राघव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा मिला। पुलिस ने आरोपी ने उसका चालान कर दिया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पचगांव पट्टी निवासी लता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति कृष्ण कुमार राघव आए दिन उसके साथ अभद्रता करता है। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकी देता है। महिला ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसका पति तमंचा लेकर घूम रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को किनानगर-पचगांव पट्टी सांवल मार्ग पर निर्माणाधीन बाईपास की पुलिया के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। सीओ सदर देहात ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।