रफीक अंसारी की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पुलिस ने विधायक को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में दाखिल कराया। पुलिस विधायक रफीक अंसारी की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।
कोर्ट में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
1992 में हापुड़ रोड पर जाम लगाने और तोड़फोड़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेरठ पुलिस ने रफीक अंसारी समेत कई लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।