फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे काम को दिखाने की जरूरत नहीं: जस्टिस सिद्धार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे काम को दिखाने की जरूरत नहीं: जस्टिस सिद्धार्थ
विज्ञापन

गढ़ रोड फार्म हाउस में अंतरराष्ट्रीय रोटरी मंडल के तत्वावधान में हुई आनंदम डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस 2021
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित फार्म हाउस में अंतरराष्ट्रीय रोहटी मंडल के तत्वावधान में आनंदम डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस 2021 का आयोजन किया गया। संजय गुप्ता और आदित्य गुप्ता के द्वारा रोटरी गीत प्रस्तुत किया गया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल, कनवीनर राकेश जैन और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शारदा ने किया। मुकेश मित्तल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अनन्या ने गणेश वंदना और रेनू अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, स्वाति आहुजा व रीता ने वंदेमातरम गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जस्टिस सिद्धार्थ ने कहा कि अच्छा काम दिखाने की जरूरत नहीं होती वह स्वत: ही दिख जाते हैं। प्रशंसा और अभिवादन से ज्यादा आवश्यक है कि सही लक्ष्य निर्धारित कर उत्तम कार्य किए जाएं। रोटरी क्लब का उद्देश्य होना चाहिए सर्विस टू ह्यूमेनिटी। काउंसलर जीएस धामा ने कहा आज रोटरी क्लब को गुणवत्ता से परिपूर्ण सदस्यों की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डुप्लीकेट ने कुछ बंगाल चुनाव सहित वेक्सीनेशन पर टिप्पणी की।
विज्ञापन

गार्ड ऑफ आनर के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल विकास और उद्यमशीलता महेंद्र नाथ पांडेय और सांसद राजेंद्र अग्रवाल को मंच लाया गया। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम मेरठ की धरा से शुरू हुआ। इस अवसर डॉ. रितिमा शुक्ला और उद्यमी मनीष सिंघल को वोकेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शारदा ने अतिथियों का स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गौरव धामा, मयंक अग्रवाल, मनीष शारदा, आदित्य गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय त्यागी, विभास रस्तोगी, अजय गुप्ता, मुकेश सिंघल, पंडित संजय त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रितु पाठक ने दिया लव का टॉनिक
मेरठ। रोटरी क्लब के रंगारंग कार्यक्रम में प्ले बैक सिंगर रितुु पाठक ने रोटरीयन्स को लव का टॉनिक दिया। लाइट, साउंड, म्यूजिक के बीच आनंदम म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ हुआ। ‘दूर दूर क्यों रहता मुंडिया आज मेरे क्लोज’ गीत के साथ रितु ने सभी आमंत्रित अतिथियों में जोश भर दिया। क्लासिकल, मेलोडियस और आइटम सांग का समावेश रितु के गीतों में दर्शकों को सुनने को मिला। रितु ने ‘कितनों के दम निकल गए’ ‘नाम जलेबी बाई’ गानों लोगों का मन मोह लिया। खून जवानी का गरम जनरेशन-4 की धमाकेदार प्रस्तुति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें