फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य सौरभ सागर महाराज ने किया डिग्री कॉलेज का शिलान्यास

विज्ञापन
सरधना। गांव मंढियाई में डिग्री कॉलेज और स्कूल के  ​​शिलान्यास समारोह में विचार रखते आचार्य सौरभ
विज्ञापन
सरधना। गांव मंढियाई में शनिवार को आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के महान पर्व श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर सौरभांचल पब्लिक स्कूल एवं डिग्री कॉलेज का भव्य शिलान्यास किया गया। भक्तों ने गुरुदेव का मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य ने श्रद्धालुओं काे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

सरधना महिला मंडल द्वारा भव्य मंगलाचरण एवं वसुंधरा से आई महिलाओं ने नाटक प्रस्तुत किया। डिग्री कॉलेज और स्कूल निर्माण के लिए भूखंड दान करने वाले परिवार में इंद्रपाल मित्तल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में श्रीफल भेंट किए। मंच पर श्रुत पंचमी पर्व के अवसर पर ताम्र शास्त्र षटखंडागम विराजमान किए गए। गुरु भक्तों ने गुरुदेव को शास्त्र भेंट किया। मां जिनवाणी का प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य अमित जैन, पूनम जैन को प्राप्त हुआ।
समारोह के दौरान सौरभांचल पब्लिक स्कूल एवं डिग्री कॉलेज का शिलान्यास आचार्य सौरभ सागर महाराज, अशोक जैन, संजय जैन, रमेश जैन, इंद्रपाल मित्तल, सजल जैन ने किया। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने श्रुत पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि आज का ही वह पावन दिवस है, जब जिनवाणी का जन्मोत्सव है एवं जिनागम का प्रगटोत्स्व है। आज से लगभग 2000 वर्ष पहले धरसेनाचार्य ने पुष्पदंताचार्य और भूतबली स्वामी को आगाम ज्ञान दिया। नमन जैन ने बताया कि आचार्य का मंगल विहार सरधना से देहरादून के लिए प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें