फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे शादाब अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने और धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

मृतका के चाचा ने 12 जुलाई, 2026 को लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उसकी भतीजी के साथ आरोपियों ने अश्लील हरकत की थी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार या कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी कर ली थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी शादाब अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें