बागपत में काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या के गवाह एवं बंदपुर ग्राम प्रधान के पति प्रवीण चौधरी को जिला कारागार में बंद कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दस दिन बाद विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बंदपुर की प्रधान मंजू चौधरी के पति प्रवीण चौधरी काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या में वह मुख्य गवाह है और मुकदमे की पैरवी भी कर रहा है। इसमें गवाही चल रही है। जिला कारागार में बंद विक्की सुन्हैड़ा ने बीते 17 फरवरी को प्रवीण चौधरी को मोबाइल पर धमकी दी। उसने कहा कि जमानत पर बाहर आए रिश्तेदार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके ठीक नहीं किया। यदि नीटू हत्याकांड में पैरवी बंद नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। हमेशा किस्मत साथ नहीं देगी। अंजाम भुगतने को तैयार रहना।