फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान से दो लाख रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के पास 10 हजार रुपये हुए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में दुकान से दो लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जामुन मोहल्ला निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जामुन मोहल्ला निवासी अक्षित बिंद्रा ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी लालकुर्ती बाजार में कपड़ों की दुकान है। उनकी दुकान पर हिमांशु का काम करता था। पीड़ित के अनुसार उनकी दुकान पर बुधवार को दो लाख रुपये चोरी हो गए थे। वहीं वह गल्ले से पैसे निकाल कर ले गया था। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पीड़ित ने पर आरोपी हिमांशु के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब 12:55 बजे बाउंड्री के किनारे ट्यूबवेल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें