मवाना। गांव मवाना खुर्द में परिवार बाहर गया हुआ था। गांव के ही दो लोगों ने जेसीबी मशीन से घेर का दरवाजा व दीवार तोडकर कीमती सामान, केस की फाईले, एल ई डी, इन्वर्टर, नगदी आदि चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया। पीडित एस पी देहात से भी मिला। एस पी देहात ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
मवाना खुर्द निवासी आयुष त्यागी ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि 22 अगस्त को पूरे परिवार के साथ लोनी में कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जिस कारण घर व घेर बंद थे। जिसका लाभ उठाकर गांव निवासी दो आरोपियों ने रात को 10 बजे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर चोरी कर बुलडोजर से मशीन की सहायता से घेर का मुख्य दरवाजा और दीवार तोड़कर घेर में घुस गए और अंदर रखा कीमती सामान, केस की फाइलें, एल ई डी, इन्वर्टर, बैटरी व 1470 रुपये और कृषि यंत्र चोरी कर लिए।
शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और घरों से बाहर निकलकर देखा। जिनको देख आरोपी सारा सामान व जेसीबी लेकर भाग गए। इस षडयंत्र में दोनों आरोपियों के साथ चार लोग और शामिल थे। पड़ोसियों ने फोन से उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद रात को एक बजे गांव पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीडित मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र से मिले और जानकारी दी। एस पी देहात ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।