फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पूठी में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पूठी में युवक की मौत का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। ग्राम पूठी में दो पक्षों में हुई फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश भी दे रही है।
ग्राम पूठी निवासी अनिल पुत्र महावीर व अरविंद पुत्र सुखबीर का पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते रविवार की रात 10 बजे अनिल व अरविंद में कहासूनी होने पर दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। इस दौरान दीपक उर्फ भोलू के सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अशोक उर्फ नीटू की छाती में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पत्नी डिंपल ने गांव के चार नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों के घरों में दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से घटना का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने की फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग
परीक्षितगढ़। गांव अगवानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायर दवा देने के मामले में सीएमओ के आदेश पर सीएचसी प्रभारी ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए फार्मासिस्ट व सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को चिकित्सक व फार्मासिस्ट के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधान ने मरीजों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट के खिलाफ सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि पीएचसी अगवानपुर में फार्मासिस्ट ने ज्वाइन नहीं किया है। जल्द ही चिकित्सक को पीएचसी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें