फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दूसरी शादी के विरोध में महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी के विरोध में महिला का हंगामा
विज्ञापन

सरधना। पति की दूसरी शादी के विरोध में मोहल्ला आदर्शनगर में मंगलवार दोपहर एक महिला ने हंगामा किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी एक महिला मोहल्ला आदर्शनगर में अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसके ससुर (नसीबचंद) को पकड़कर थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया। देर शाम पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उसकी शादी मोहल्ला आदर्शनगर निवासी युवक से हुई थी। पति द्वारा उत्पीड़न किए जाने पर वह डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही है। दोनों के बीच मामला मेरठ न्यायालय में चल रहा हैं। अभी दोनों के बीच समझौता नहीं हुआ है, वहीं उसका पति अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। जिसके चलते मंगलवार को घर में सगाई की रस्म होना बताया गया। वहीं महिला के ससुर ने बताया कि सगाई का कार्यक्रम उनके पड़ोसी के यहां था। उनके रिश्तेदार उनके घर में बैठे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें