फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होटल संचालक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
होटल संचालक पर गोली चलाने की घटना में गिरफ्तार आरोपी आयुष फोटो पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास के पास रविवार की रात होटल संचालक संजय को गोली मारने की घटना में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल संजय की हालत में सुधार बताया गया है।
मेरठ-बागपत बाईपास के पास रविवार रात आधा दर्जन से ज्यादा युवक शराब के नशे में गुजर रहे लोगों पर फब्तियां कस रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। वहां से गुजर रहे थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव ऐंची निवासी सचिन पुत्र मांगेराम से भी युवकों ने गाली गलौज की। सचिन ने घटना का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बीच सचिन की बुआ का लड़का संजय निवासी गांव घाट जो कि बाईपास पर होटल का संचालन करता है, वहां पहुंच गया। बुआ के लड़के सचिन को पिटते देखकर संजय ने मारपीट का विरोध कर बीचबचाव करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल से संजय पर फायरिंग कर दी। तीन गोली संजय के पेट में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। संजय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को संजय की हालत उपचार के दौरान सही बताई गई। घटना की प्राथमिकी संजय के भाई चमन ने सत्यम सैनी सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है। पुलिस ने मंगलवार को नामजद सत्यम सैनी के साथी आयुष निवासी मलियाना थाना टीपीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार गिरफ्तार किए गए आयुष को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें