संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बुलंदशहर निवासी व्यक्ति ने पत्नी और उसके 14 माह के बेटे का यौन शोषण करने का आरोप एक युवक पर लगाते हुए तहरीर दी है। बच्चा मेरठ अस्पताल में भर्ती है।
तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला से हुई है। उसका 14 माह का बेटा है। 20 दिन से पत्नी मायके मवाना में आई हुई है। मोहल्ला निवासी प्राॅपर्टी का काम करने वाले युवक ने डरा धमकाकर उसकी पत्नी के साथ दो बार दुष्कर्म किया।
29 जुलाई को आरोपी युवक उसके 14 माह के बेटे को खिलाने के बहाने अपने साथ अपने आफिस में ले गया। आरोपी ने बेटे के साथ मारपीट की और यौन शोषण किया। घटना के बाद से बेटा अस्पताल में भर्ती है। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।