फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिलने जा रही महिला को ऑटो चालक ने चाकू दिखाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बहन से मिलने हस्तिनापुर जा रही दिल्ली निवासी महिला को जंगल में ले जाकर ऑटो चालक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी महिला को चाकू मारकर भाग गया। चाकू लगने से घायल महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत निवासी सीमा भारती पत्नी अजय कुमार हाल में दिल्ली रहती हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम 5:00 बजे भैसाली बस स्टैंड से अपने दो बच्चों के साथ हस्तिनापुर में रहने वाली अपनी बहन के यहां ऑटो से चली थी। ऑटो चालक लूट के इरादे से कच्चे रास्ते पर ले गया। आरोपी चालक ने उसके कानों के कुंडल और हैंड बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक ने चाकू से उस पर वार कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गई। आरोपी चालक कानों में पहने सोने के कुंडल, हैंडबैग में रखे 30 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, बिछवे, सोने की अंगूठी व बच्चों के हाथ के चांदी के कड़े लूटकर भाग गया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शीघ्र ही ऑटो चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें