फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने एसएसपी ऑफिस पर दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी पर डेढ़ वर्ष तक धर्म छिपाकर व शादी को झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। मंगलवार को युवती ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने युवती को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गढ़ रोड की एक कॉलोनी निवासी युवती ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात नौकरी करने के दौरान डेढ़ वर्ष पूर्व एक दूसरे समुदाय के युवक से हुई थी। आरोपी ने युवती से अपना नाम सोनू बताया था। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई थी। युवती ने आरोपी से शादी के लिए कहा था। आरोपी शादी के नाम पर टाल मटोल कर रहा था। जून 2025 में युवती को आरोपी के असली नाम की जानकारी हुई थी। युवती ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया था। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी सात महीने से युवती को परेशान कर रहा है। युवती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें