संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। दूसरे समुदाय के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग की। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवती के साथ हुई घटना की शिकायत एसएसपी से की। घटना के संबंध में थाने में नामजद तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की 20 वर्षीय एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर समाज के लोग पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। जानकारी होने पर सीओ पंकज लवानिया ने थाने पहुंचकर पीड़ित युवती के बयान लेकर मेडिकल के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे के मोहल्ला जोगियान निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर अज्ञात स्थान पर ले गया था जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।आरोपी उसको धमकी देता था कि उसके साथ संबंध बनाती रहो नहीं तो अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा।
बृहस्पतिवार को आरोपी ने काॅल करके एक लाख रुपये की मांग की नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे वह डर गई और उसने घर में रखे एक लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लाकर आरोपी को दे दिए। आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया था। पीड़िता ने अपने भाई को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दुष्कर्म के मामले की तहरीर आई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।