फलावदा। कस्बे में रहने वाली महिला को शादी झांसा देकर एक युवक उसके साथ अपने दोस्तों से दुष्कर्म करवाता रहा। शारीरिक शोषण कराए जाने के बाद आरोपी युवक भूमिगत हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पास मेरठ के समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक ने शादी करने का वादा किया था। वह दो साल से उसके साथ रह रही थी। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करवाया। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वह भयभीत होकर शोषण का शिकार होती रही। दो वर्षों तक युवक महिला को हवस का शिकार बनाता रहा। अब आरोपी युवक भूमिगत हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।