सरधना। थाना क्षेत्र के बदरूद्दीन नगर नानू निवासी एक युवक ने गांव के एक दुकानदार पर मजदूरी न देने और झूठे आरोप लगाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सरधना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि वह कक्षा 10 का छात्र है और पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता है। आरोप है कि गांव के एक दुकानदार ने उसे अपनी किराना दुकान पर काम पर रखा था और प्रतिमाह आठ हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था। युवक के अनुसार उसने करीब दो माह तक दुकान पर काम किया, लेकिन उसे मजदूरी नहीं दी गई। पीड़ित का कहना है कि स्कूल फीस और किताबों के लिए रुपये मांगने पर दुकानदार ने केवल दो हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। आरोप है कि शेष रकम मांगने पर दुकानदार ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने थाना सरधना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद