ये है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले में एक विवाहित महिला लापता हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट लिखवाने के लिए देवर सुमित अपने बड़े भाई के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक ने पीड़ित परिजनों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस के इस रवैये से तंग आकर सुमित ने आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। साथ ही पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिजनों ने मोदीपुरम फ्लाईओवर चौकी के सामने मृतक सुमित का शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक को सस्पेंड करने की मांग की।
बता दें कि मृतक का शव मीरापुर थाना क्षेत्र के पास देवल में देर रात मिला था, जिसे लेकर परिजन सुबह मोदीपुरम चौकी पर पहुंचे और यहां पर इंचार्ज को सस्पेंड कराने की कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की भी कोशिश की। इसके सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सीओ के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/