फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद्रा। छुछाई गांव के जंगल में बुधवार शाम वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट में भी हत्या का कारण गला दबाना ही आया है। वहीं हत्या का आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बुधवार शाम छुछाई निवासी महावीर पाल की पत्नी लीलावती (55) जंगल में चारा लेने गई थी। लीलावती घर से शाम तीन बजे निकली थी। छह बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश किया। करीब सात बजे ललियाना छुछाई संपर्क मार्ग पर एक गन्ने के खेत में महिला का शव मिला। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। सीओ किठौर ने हत्या का जल्द खुलासा करने की बात कही थी। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का कारण गला दबाना ही आया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें