ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के रिवर हाइट्स में दवा व्यापारी आदेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह स्कूटी की डिग्गी में दो लाख रुपये कैश लेकर बैंक में जा रहे थे। जैसे ही बैरीपुरा के पास पहुंचे तो एक बदमाश उन्हें मिला और उसने व्यापारी की स्कूटी रुकवा ली। बदमाश ने आदेश से कहा कि तुमने मेरी बहन से छेड़छाड़ की है। इस पर व्यापारी हैरत में पड़ गए। उन्होंने कहा कि वह उनकी बहन को जानते तक नहीं।
आरोपी ने कहा कि उसका घर सामने है, वह व्यापारी से घर चलने की कहने लगा। आदेश खुद को सही साबित करने के लिए उसके साथ चार सौ मीटर दूर एक गली तक गया। यहां आरोपी ने कहा कि वह अपनी बहन को बुलाकर ला रहा है, तुम कहीं भाग न जाओ। यह कर आरोपी ने व्यापारी से उनकी स्कूटी की चाबी ले ली। इसके बाद आरोपी दूसरी गली से स्कूटी के पास पहुंचा और डिग्गी से दो लाख रुपये निकालकर फरार हो गया।
बातों में आ गया और चार सौ मीटर दूरी पर चला गया। इस पर नटवर लाल स्कूटी की चॉबी यह कहकर ले गया कि तुम भाग जाओगे। यहां से जाने के बाद दूसरी गली में घुसकर थोड़ी देर बाद नटवर लाल आया और दो लाख रुपये डिग्गी से निकालकर भाग गया। व्यापारी जब वापस स्कूटी के पास लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।