फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिगों से छेड़छाड़ का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने रौनक कुमार को दो नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया। यहां उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना सात जनवरी को सामने आई थी। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी रौनक कुमार ब्रह्मपुरी के मोहल्ला गौतम नगर का निवासी है। आरोप है कि उसने सात जनवरी को 10 वर्षीय और नौ वर्षीय दो बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किया था। परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। शनिवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी रौनक कुमार को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें