फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मी से मोबाइल लूट का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीकर्मी से मोबाइल लूट का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस ने बिजलीकर्मी से लूट करने के आरोपी को बुधवार देर रात चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में किला परीक्षितगढ़ रोड पर मौजूद था। वहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
सीसीएस यूनिवर्सिटी के समीप बुधवार देर रात मोबाइल लूट की घटना हुई थी। बदमाशों ने परतापुर के बजोट गांव निवासी बिजलीकर्मी अनुज से कनपटी पर तमंचा तानकर मोबाइल छीन लिया था। इसकी जानकारी पाकर मेडिकल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। एसपी देहात बीती देर रात किला परीक्षितगढ़ की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध हालात में किला यादगारपुर पुलिस चौकी के समीप खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने मेडिकल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मेडिकल पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी जीशान निवासी लिसाड़ीगेट को दबोच लिया। हालांकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि जीशान ने यूनिवर्सिटी के सामने बिजली कर्मचारी से मोबाइल लूट की वारदात कबूल की थी। आरोपी से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हो गया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि वारदात के बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी। चार घंटे में आरोपी मय सामान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें