मेरठ। विश्वविद्यालय की एक छात्रा की फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर बदनाम करने के आरोपी फिरोज को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सांप्रदायिक रंग देने के लिए इसके साथ कैप्शन भी लिखा था। इस मामले में छात्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को कक्षा समाप्त होने के बाद वह सहपाठियों के साथ घर जा रही थी।
विवि की सामने वाली सड़क पर एसबीआई के पास बाइक सवार दो लड़कों ने मोबाइल से उनकी फोटो खींच ली। उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगले दिन छात्रा को पड़ोसी ने बताया कि उसकी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है। इसमें अलग-अलग समुदाय से जोड़कर लव ट्रैप की बात के साथ उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। इससे वह मानसिक तनाव में आ गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी अलीगढ़ के क्वार्सी मोहल्ला निवासी फिरोज को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद