मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी की युवती एक दुकान पर काम करती है। युवती ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बताया था कि काफी समय पहले उसकी दोस्ती एक आरोपी से थी। दो साल से उसकी आरोपी से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। पीड़िता के अनुसार दो साल बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजे। आरोप है कि उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने कानूनगोयान चौड़ा कुआं निवासी हसन जिया नकवी को गिरफ्तार किया था। अब सोमवार को आरोपी के साथी लिसाड़ीगेट की जाकिर कॉलोनी निवासी तौहीद को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद