फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Fri, 22 May 2026 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की मां की तहरीर पर पुत्रवधू समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने खतौली निवासी राहुल सैनी और कुलदीप उर्फ लालू समेत अपनी पुत्रवधू पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

खुशहाल कॉलोनी निवासी एक महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 19 मई को घर पर केवल उनकी पुत्रवधू और 15 वर्षीय बेटी मौजूद थी। इसी दौरान खतौली निवासी राहुल सैनी और कुलदीप उर्फ लालू घर पहुंचे और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने भी दोनों आरोपियों का साथ दिया है। पुत्रवधू ने घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर किशोरी को दे दिए। शाम के समय वह घर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी व आरोपियों की तलाश में लग गई है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि किशोरी व आरोपियों की तलाश में एक टीम काम कर रही है। जल्द तीनों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें