फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
सरूरपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी सबदर। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संरक्षित पशु की हत्या के आरोपी सबदर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार देर रात थाना पुलिस मेरठ-बड़ौत मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संरक्षित पशु की हत्या के मामले में वांछित आरोपी सबदर कस्बा खिवाई से करनाल की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने खुद को घिरते देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें