फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। दहेजलोभियों द्वारा गर्भवती के इलाज में लापरवाही बरतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला दस दिन पूर्व क्षेत्र के गांव रहमापुर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गंगानगर निवासी तिलकराम की पुत्री अंजू की शादी 03 मार्च 2019 को बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी युवक से हुई थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि दहेजलोभी सुसराल वाले शादी के बाद से ही अंजू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इस पर कई बार पंचायतें हुईं। इसके बाद उत्पीड़न नहीं करने का आश्वासन देकर ले गए थे। हालांकि इसके बाद भी वे बाज नहीं आए। इस दौरान अंजू गर्भवती हो गई। आरोप है कि 22 मार्च देर रात में उसके दामाद ने फोन करके जानकारी दी कि अंजू के घर पर ही पुत्र पैदा हुआ है परंतु अंजू की तबियत खराब है। उसका पति, भाई, उसकी पत्नी तथा दाई उसे मेरठ निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही वे अंजू को ले जा चुके थे। वे रहमापुर पहुंचे तब तक अंजू का अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटा चुके थे। मायके वालों ने शुक्रवार को पति, उसके भाई एवं भाभी के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि मामले की छानबीन करके कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें