फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समझौता नहीं करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर गांव से पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। रसूलपुर रोहटा निवासी एक महिला ने पति पर हुए जानलेवा हमले के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर आरोपियों पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने कार्रवाई नहीं होने पर परिवार सहित गांव से पलायन की चेतावनी भी दी है।
रसूलपुर रोहटा निवासी पिंकी पत्नी चमन सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति चमन सिंह का रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार, इसी मामले में समझौता कराने के नाम पर भदौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पांच-छह साथियों के साथ उसके पति को बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया। पति के इन्कार करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें