फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में हो रहा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बाल्य देखभाल छुट्टियों में हो रहा खेल
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने भले ही शिक्षिकाओं की चाइल्ड केयर लीव ऑनलाइन शुरू कर दी है, पर ऑनलाइन छुट्टियां लेने में बड़ा खेल हो रहा है। आवेदन करने के बाद भी छुट्टी निरस्त की जा रही है। अब भी छुट्टी के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। छुट्टी के नाम पर अवैध वसूली का खेल भी खूब चल रहा है। शिक्षक संगठनों ने जांच कराने की मांग की है। शिक्षकों का दावा है कि सीसीएल की जांच की गई तो कई कर्मचारियों व अधिकारियों पर गाज गिरेगी।
शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिकाओं की चाइल्ड केयर लीव पर अवैध वसूली को रोकने के लिए छुट्टी ऑनलाइन शुरू की है, जिसमें छुट्टी दो से तीन दिन के भीतर स्वीकृत करने के आदेश थे, पर बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने इन छुट्टियों में भी खेल करना शुरू कर दिया है। अब भी शिक्षिकाओं को ब्लॉक से लेकर बीएसए कार्यालय तक परेशान किया जा रहा है। छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ब्लॉक स्तर पर बीईओ पोर्टल पर बाद में बीएसए पोर्टल पर छुट्टी स्वीकृत करनी होती है, पर छुट्टी स्वीकृत कराने के नाम पर शिक्षिकाओं को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जो शिक्षिका कार्यालय नहीं पहुंचती है उनके आवेदन पत्रों पर आपत्ति दर्ज कर छुट्टी निरस्त की जाती है। इसे लेकर अब शिक्षकों में कार्यालय में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। शिक्षकों का कहना है कि एक महीने की छुट्टी के नाम पर पांच से 10 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। जांच होने पर कई कर्मचारी व अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि शिक्षिकाओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। सीसीएल पर आपत्ति तथा बाद में आपत्ति निरस्त करने का खेल चल रहा है। दूसरी ओर उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी ने भी बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है, जबकि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने बताया कि छुट्टियों के नाम पर शिक्षिकाओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें