फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी व्यक्ति बनकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप, जांच की मांग

Sat, 30 May 2026 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में कृषि भूमि के फर्जी तरीके से बैनामा कराए जाने की शिकायत की गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी गंगादत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कृषि भूमि का आधा हिस्सा उसके नाम दर्ज है और वह लंबे समय से उसका स्वामी है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को गंगादत्त बताकर उसकी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया। पीड़ित के अनुसार यह बैनामा 8 मई को सरधना स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एक महिला के नाम कराया गया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने दस्तावेजों की जांच कराई, जिसमें धोखाधड़ी कर जमीन के हस्तांतरण की आशंका सामने आई। गंगादत्त ने आरोप लगाया कि उसने कभी अपनी भूमि बेचने की सहमति नहीं दी और न ही कोई बैनामा किया है। पीड़ित ने मामले में शामिल व्यक्तियों और गवाहों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। उसने पुलिस से धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें