फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। कस्बे में मवाना मार्ग स्थित विद्युत उपखंड केंद्र पर रविवार की देर शाम एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने आरोप निराधार बताया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग में तैनात एक संविदाकर्मी के अनुसार, बिजलीघर पर रविवार शाम करीब पांच बजे तीन महिलाएं पहुंचीं। इन महिलाओं को कुछ कर्मचारी दफ्तर में ले गए। आरोप है कि महिलाओं से कुछ कर्मचारियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। दो महिलाओं ने पिछले गेट से कूदकर आबरू बचाई। वहीं, एक महिला से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बचकर बाहर आईं दोनों महिलाओं ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से जानकारी ली। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उल्टा पीड़ित महिला को धमकाया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि दुष्कर्म का आरोप झूठा है, महिलाएं घूम रही थीं। वह वहां काम मांगने गईं थीं। बाद में वह हंगामा करने लगीं। महिलाओं को पुलिस सुरक्षा में उनके घरों पर छोड़ दिया गया है। दुष्कर्म का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें