फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 30 Sep 2019 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में सोमवार को दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं गोली लगने से प्रेमिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बढ़ापुर थानाक्षेत्र में आज दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक डबल मर्डर के आरोपी अश्विनि उर्फ जॉनी ने क्षेत्र के ही गांव दौलताबाद में अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं  घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। 

बताया गया कि गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने प्रेमिका को मुरादाबाद रेफर कर दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में उत्तराखंड व दिल्ली में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें