फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निजी भूमि पर खड़ंजा बनाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव झिटकरी निवासी निशा वाल्मीकि ने ग्राम प्रधान पर उनकी निजी आवासीय भूमि पर जबरन खड़ंजे का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता निशा वाल्मीकि पत्नी मदनपाल ने बताया कि वर्ष 2008 में गांव निवासी रविंद्र सिंह से 190 वर्ग गज आवासीय भूमि खरीदी थी। उनका कहना है कि खरीद के बाद से वह उक्त भूमि पर शांतिपूर्ण कब्जे में हैं। पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनकी निजी भूमि के भीतर करीब 15 फीट चौड़ा खड़ंजा मार्ग बनवा दिया। आरोप है कि यह कार्य बिना अनुमति और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कराया गया। विरोध करने पर विवाद और अभद्रता किए जाने की भी बात कही गई। शिकायत में राजस्व विभाग की टीम से मौके पर पैमाइश कराने, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने, बनाई गई खड़ंजा सड़क हटाकर भूमि पूर्व स्थिति में बहाल कराने की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग भी की गई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें