फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अग्निवीर में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवक सेना का जवान बनकर लोगों को भर्ती कराने का झांसा देकर अवैध वसूली कर रहा था। लेंकिन सेना की एक खुफिया टीम ने उसे दबोच लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुछताछ जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी, अग्निवीर में भर्ती होने आए तीन लोगों से पैसे भी ले चुका है। 
विज्ञापन
मेरठ कैंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश, मेरठ लालकुर्ती थाना के कैंट क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर अग्निवीर में भर्ती होने वाले युवाओं को ठगने के आरोपी मोदीनगर चूना भट्टा गली नंबर-3 निवासी अभिषेक कुमार को सेना की खुफिया टीम ने शुक्रवार दोपहर दबोच लिया। सूचना के अनुसार तलाशी के दौरान उसके पास से सेना का नकली आईकार्ड और वर्दी भी बरामद की गई। उधर आरोपी से देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही।

विज्ञापन


जनपद में 13 नवंबर से सेना की अग्निवीर भर्ती होनी है। इस समय इसकी तैयारी  तेजी से चल रही है। पुलिस के मुताबिक युवकों को भर्ती कराने का झांसा देकर अभिषेक सेना का जवान बनकर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी ने सेना का फर्जी आईडी कार्ड भी तैयार कर लिया था। बताया गया कि अग्निवीर में भर्ती होने आए तीन युवकों से आरोपी पैसा ले चुका है। इन युवकों को बुलाकर भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में बुखार का कहर, सात साल के बच्चें समेत दो छात्राओं की मौत, अब तक इतनें बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी थाने बुलाया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अभिषेक युवकों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी कर रहा था। आरोपी से सेना की गोपनीय सूचना तो नहीं जुटा रहा था, इसके बारे में भी पुलिस ने पूछताछ की है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि यह भी पड़ताल की जा रही है कि इस युवक के अन्य साथी तो ऐसा नहीं कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें