दौराला - मोर्चरी पहुंचे मृतक कर्ण के परिजन। स्रोत : संवाद
लावड़। कस्बा लावड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों की खरीद-फरोख्त का मामला प्रकाश में आया है। कस्बा निवासी मोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।
मोहित शर्मा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वार्ड 12 मोहल्ला बड़ा मंदिर निवासी नीलम और वार्ड चार मोहल्ला कुम्हारान टावर वाली गली निवासी आजम ने पात्र सूची में नाम आने के बाद पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाया था। आरोप है कि एक मकान दीपक और दूसरा मकान सुरेश्वती ने खरीदा। दोनों मकानों में मोहन सैनी गवाह बने। मोहित ने मामले की जांच कराने की मांग की। मोहन सैनी ने बताया कि डूडा के नियम के तहत मकान खरीदे गए हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी मनोज का कहना है कि जांच कराई जाएगी।