फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपाइयों संग थाने पहुंचा बाइक चोरी का आरोपी, नहीं दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अधिवक्ता प्रवीण बालियान की बाइक चोरी के आरोपी को भाजपाई मंगलवार को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंचे। दो घंटे थाने में पंचायत हुई। अधिवक्ता पक्ष के लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद अधिवक्ता कोर्ट से कानूनी कार्रवाई की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन

गांव बटेल हापुड़ के रहने वाले प्रवीण बालियान की 15 अक्तूबर को कचहरी नाले के पास से बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। यह बाइक भावनपुर में बरामद हो गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को घटना दूसरे थाना क्षेत्र की बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद अधिवक्ता सिविल लाइन थाने में धरने में बैठ गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया था।
बुधवार को इसी मामले को लेकर अधिवक्ता व भाजपाई थाने पहुंचे। दोनों पक्षों की पंचायत में बताया गया है कि आरोपी एक भाजपा नेता का बेटा है। जिसके चलते पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपाइयों ने मामले में अधिवक्ता पक्ष से मुकदमा दर्ज न कराने की बात कही। लेकिन अधिवक्ता नहीं माने। इस दौरान दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

अधिवक्ता का आरोप है कि सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा कार्रवाई के बजाय भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें