मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे से पढ़कर लौट रही युवती से बुधवार को मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत। पीड़िता के भाई के विरोध करने पर मनचले व उसके भाई ने मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक आए उसकी बहन से छेड़छाड़ करता है। आरोपी ने पीड़िता को तेजाब फेंकने की धमकी दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी काे कार्रवाई का आदेश दिया है। संवाद