फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। धोखाधड़ी एवं जानलेवा हमले के मामले में रविवार को दौराला पुलिस ने रार्धना निवासी धर्मेंद्र को जेल भेज दिया। हालांकि इस मामले में सपा नेता ने धर्मेंद्र पर झूठा केस लगाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि रार्धना निवासी धर्मेंद्र पुत्र मेहर सिंह सरधना विधायक संगीत सोम के पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाने के बाद चर्चाओं में आया था। इसके बाद यह मामला दब गया था। सलावा निवासी पंकज नामक युवक ने अपने साथी से धर्मेंद्र को भट्ठे पर मजदूर भेजने के लिए 15 लाख रुपये दिलाए थे। धर्मेंद्र ने न तो मजदूर भेजे और न ही उसके रुपये लौटाए। बीती 15 जनवरी को धर्मेंद्र ने अपने साथी रविंद्र व मोनू निवासी गुज्जरहेड़ी के साथ मिलकर पंकज को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पंकज ने दौराला थाने में धोखाधड़ी एवं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को धर्मेंद्र को मेरठ में पुलिस लाइन के सामने से गिरफ्तार कर लिया था। सपा नेता अतुल प्रधान ने इस मामले को फर्जी बताते हुए विधायक के कहने पर झूठा केस दर्ज करने का पुलिस पर आरोप लगाया था, लेकिन विधायक संगीत सोम ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। रविवार को दौराला पुलिस ने धर्मेंद्र को जेल भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें