फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा तानकर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनपटी पर तमंचा तानकर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। अस्पताल संचालक के चालक ने नर्सिंग होम में पूर्व में काम करने वाली एक महिला और उसके साथ आए लोगों पर तमंचा तानकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष से महिला ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।
गांव पाली निवासी महेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह थाने के पास स्थित न्यू मावी अस्पताल के मालिक संदीप मावी की गाड़ी बतौर चालक नौकरी करता है। उसने बताया कि अस्पताल में पूर्व में नौकरी करने वाली एक महिला शुक्रवार शाम 4 बजे चार लोगों के साथ नर्सिंग होम में घुस आई। उक्त लोगों ने स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए नौकरी छोड़कर जाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। महिला आधी रात तक अस्पताल में रही। जाते समय वह कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गई। विरोध किया तो महिला के साथ आए एक व्यक्ति ने महेश की कनपटी पर पिस्टल लगा दी तथा मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से शालू ने तहरीर में बताया कि अस्पताल में कोई व्यक्ति अवैध रूप से ऑपरेशन करता है। अस्पताल पर महिला ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराकर लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से की है।
मिक्सर मशीन का किराया मांगने पर मारपीट
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी व्यक्ति ने मिक्सर मशीन का किराया मांगने पर ठेकेदार पर मारपीट करने तथा जेब से पांच हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी मयंक कुमार ने तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार रात नगर निवासी ठेकेदार के पास अपनी मिक्सर मशीन का चार माह का किराया मांगने के लिए गया था। रस्तोगी धर्मशाला के पास ठेकेदार दो अज्ञात युवकों के साथ खड़ा मिला। आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें