सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को ईंख में खेत में खींचकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी शिवा उर्फ शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
बीते मंगलवार को गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी खेत में किसी काम से गई थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे ईंख के खेत में खींच लिया।
इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचकर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहरी छोर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। किशोरी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।