इसके बाद सभी परिवारजनों को हथियारों से आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिया। दो बदमाश उनके पास खड़े रहे। अन्य पांच बदमाशों ने घर में रखे 30 हजार रुपये नगद, 26 तोला सोने के जेवरात व दो किलो चांदी के जेवरात लूटकर परिवार को कमरे में बंधकर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर पहुंचे और कमरे में बंद सभी परिजनों को बाहर निकाला।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोहम्मद अकरम ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/