फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षेप:-

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटे हुए मोबाइल के साथ आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित टीकाराम कॉलोनी निवासी शिवानंद कुमार ने 13 मई को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह शाम के समय घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग गया था। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिवेरा मंडप के पास से एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान समीर उर्फ छोटू निवासी लाला मोहम्मदपुर के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के पास से लूट का मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद हुई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
-
चोरी के सामान के साथ दो आरोपी पकड़े
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी निवासी अरविंद ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि चोरों द्वारा उसके घर से बिजली के तार व पानी की मोटर चोरी कर ली थी। पुलिस ने रविवार को इनर रिंग रोड से दो युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को जले हुए तांबे के तार व चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कालियागढ़ी निवासी अभिषेक व टीपीनगर निवासी विशाल के रूप में हुई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार निवासी अब्दुल माजिद ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 13 मई को आरोपी हुजैफा, हमजा व अलीशान ने घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपियों ने जाते हुए हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने एक आरोपी कोतवाली निवासी अलीशान को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें