फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शाहिद कपूर की 'फर्जी' वेब सिरीज की तर्ज पर नकली नोटों को चलाता था आठवीं पास आफताब, नेपाल से जुड़े तार

Mon, 13 Feb 2023 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वेब सिरीज फर्जी की तर्ज में उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक दो-दो हजार के नकली नोट दुकान पर चलाते हुए पकड़ा गया। आठवीं पास आरोपी बेहद चालाकी से ये नोट चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र में घंटाघर के पास रविवार रात दुकानदार को नकली नोट देकर सामान खरीद रहे युवक पर शक होने पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास दो हजार रुपये के 10 नकली नोट मिले हैं। नकली नोट पकड़े जाने की सूचना पर खलबली मच गई। आरोपी की पहचान लिसाड़ीगेट अहमद नगर गली नंबर दो निवासी आफताब के रूप हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात को आफताब घंटाघर पर दो हजार रुपये का नकली नोट चला रहा था। दुकानदार  की सूचना पर पुलिस ने आरोपी       
युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पहले भी नकली नोट चला चुका है। उसने खुद को ट्रक ड्राइवर बताया।  दो हजार का नकली नोट देकर वह  तीन-चार सौ रुपये का सामान खरीद  लेता था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, टला बड़ा हादसा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आफताब से गहनता से पूछताछ की जा रही है। नकली नोट चलाने वाले गैंग की तलाश की जा रही है। एक टीम उसके घर लिसाड़ीगेट भेजी गई है।  

नेपाल से कनेक्शन की जांच कर रही पुलिस
आरोपी ने बताया कि उसका नेपाल आना जाना लगा रहता है। पुलिस के अनुसार आफताब किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है। नेपाल सीमा पर नकली नोट के तस्कर का नेटवर्क फैला हुआ है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

नोटों पर एक ही नंबर था
तलाशी लेने पर मिले नोटों पर एक ही नंबर मिला है। रिजर्व बैंक हिंदी और अंग्रेजी में लिखा था। नकली होने की बात कबूली है। जबकि दो हजार के मान्य नोट के मुकाबले इसका कागज ज्यादा मोटा है। सोमवार को बैंकर्स की मदद से और जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें