संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई-करनावल संपर्क मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा आरोपी जुनैद निवासी कस्बा खिवाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि खिवाई करनावल संपर्क मार्ग पर बिजलीघर के निकट दो युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस घेराबंदी का आरोपी जुनैद को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी गन्ने के खेत से होकर भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने किसी घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।