फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बालक से यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सात वर्षीय बालक के साथ यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति का सात वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बर्तन धोने गया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी साहिल ने बच्चे को बहलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया था। पीड़ित पक्ष ने दर्ज प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने बच्चे की मां के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया था और पिता के साथ भी अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें