मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर दो स्थित बीएसए कार्यालय में तैनात कर्मचारी संदीप जैन के घर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लिसाड़ी गेट लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी शहनबाज और मोहम्मद इस्तफाक नगर गढ्ढे वाली मस्जिद श्याम नगर लिसाड़ी गेट निवासी आबिद उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को संदीप जैन के घर दोनों आरोपियों ने घुसकर एलईडी, चार चांदी के सिक्के, एक हाथ की घड़ी, एक कैमरा, एक शुगर की मशीन और कुछ कैश चोरी कर लिया था। तहरीर के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चाेरी किया गया सामान समेत एक हजार की नकदी भी बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज है। पहले भी जेल जा चुके है और जमानत पर छूटने के बाद फिर से वारदात करने लगे।