फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम की फोटो से छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया वायरल करने वाले आरोपी इंतजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री के चेहरे पर आपत्तिजनक एडिटिंग कर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही सरूरपुर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी टीम से इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी जुटाई और इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तत्काल पोस्ट को डिलीट कराया। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने, मुख्यमंत्री को अपमानित करने व आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें