फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी कागजात पर बैंक से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी कागजात पर लोन लेने के मामले में आरोपी निखिल तेवतिया उर्फ निखिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक वर्ष पूर्व पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
साकेत स्थित पीएनबी की बैंक शाखा के प्रबंधक प्रवीन कुमार जमुआर ने अगस्त 2024 में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कंकरखेड़ा की यूरोपियन एस्टेट निवासी निखिल तेवतिया उर्फ निखिल चौधरी व उसकी पत्नी अंजलि राठी, पिता अजयवीर सिंह, मां अनीता चौधरी और फतेहउल्लापुर निवासी अनिल कुमार को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि फर्जी कागजात के आधार पर 42 लाख रुपये का ऋण ले लिया था। यह लोन स्कॉर्पियो पर लिया था। इसकी वास्तविक कीमत 21 लाख रुपये थी, जबकि 57.86 लाख की फर्जी कोटेशन लगाकर लोन लिया गया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें