फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान से नकदी लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। कस्बे के मोहल्ला मौसमखानी में बाइक सवार बदमाश द्वारा ग्राहक बनकर कन्फेक्शनरी की दुकान पर मौजूद किशोर को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर गल्ले से 10 हजार रुपये की रकम लूटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

28 मार्च को दुकानदार अबरार अहमद की दुकान पर दोपहर के समय उसका 13 वर्षीय भतीजा अब्दुल बैठा हुआ था। बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और मौका मिलते ही तीनों ने तमंचे निकालकर किशोर को बंधक बना लिया और गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए थे। दुकानदार ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक बाइक पर तीन बदमाश सवार दिखे। जांच में कपिल निवासी हसनपुर कदीम थाना भावनपुर, देवी व धुर्री निवासी रामराज थाना बहसूमा के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से पुलिस आरोपी कपिल व देवी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। किठौर पुलिस ने रविवार को आरोपी धुर्री उर्फ गौरव को किठौर स्थित बंबे की पटरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा व लूटी हुई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें